100% मुफ़्त टूल · बिना साइन-अप · फ़ाइल आपके फ़ोन मेंमुफ़्त टूल · बिना साइन-अप अपनी फ़र्म की डिजिटल मुहर ₹49 से →
muhar.inकाग़ज़ का हर काम, एक जगह
सभी पत्र

नाम परिवर्तन / नाम सुधार शपथ पत्र

शादी के बाद या दस्तावेज़ों में नाम अलग होने पर

उदाहरण की जानकारी भरी है। अपनी जानकारी से बदलिए।

यहाँ स्टांप पेपर / ई-स्टांप का हिस्सा रहेगा
(ऊपर का हिस्सा ख़ाली छोड़कर स्टांप पेपर पर छापें)

शपथ पत्र

(नाम परिवर्तन / एक ही व्यक्ति होने की घोषणा हेतु)

मैं, प्रिया कुमारी सिन्हा (पूर्व नाम: प्रिया कुमारी), पुत्री/पत्नी श्री राजेश सिन्हा, उम्र लगभग 27 वर्ष, निवासी ग्राम बरियातू, थाना बरियातू, ज़िला रांची, झारखंड – 834009, शपथपूर्वक बयान करती हूँ:

  1. यह कि मेरा पुराना नाम प्रिया कुमारी था, जिसे विवाह के बाद मैंने बदलकर प्रिया कुमारी सिन्हा कर लिया है।
  2. यह कि मेरे विभिन्न दस्तावेज़ों में मेरा नाम इस प्रकार दर्ज है:
    1. 10वीं के प्रमाण पत्र में: प्रिया कुमारी
    2. आधार कार्ड में: प्रिया कुमारी सिन्हा
  3. यह कि प्रिया कुमारी एवं प्रिया कुमारी सिन्हा एक ही व्यक्ति, अर्थात मेरे ही नाम हैं।
  4. यह कि भविष्य में सभी कार्यों, अभिलेखों एवं दस्तावेज़ों में मुझे प्रिया कुमारी सिन्हा नाम से जाना एवं पहचाना जाए।
  5. यह कि यह नाम परिवर्तन किसी ग़ैरक़ानूनी उद्देश्य या किसी को धोखा देने के लिए नहीं किया गया है।
  6. यह कि इस शपथ पत्र के सभी तथ्य मेरी जानकारी में सत्य एवं सही हैं।
.
अभिसाक्षी
(प्रिया कुमारी सिन्हा)

सत्यापन

मैं उपरोक्त अभिसाक्षी सत्यापित करती हूँ कि कंडिका 1 से 6 तक के तथ्य मेरी जानकारी में सत्य हैं। आज दिनांक 23-10-2026 को रांची में सत्यापित किया।

.
अभिसाक्षी
नोटरी / शपथ आयुक्त के समक्ष पहचान कर शपथ ली गई
(मुहर एवं हस्ताक्षर)

स्टांप पेपर पर छपवाकर नोटरी से सत्यापित कराइए। ज़रूरत हो तो अख़बार में विज्ञापन और राजपत्र (गज़ट) की प्रक्रिया भी करनी होती है।

मुफ़्त टूलफ़ोटो से PDF
खोलिए

ये पत्र भी