100% मुफ़्त टूल · बिना साइन-अप · फ़ाइल आपके फ़ोन मेंमुफ़्त टूल · बिना साइन-अप अपनी फ़र्म की डिजिटल मुहर ₹49 से →
muhar.inकाग़ज़ का हर काम, एक जगह
सभी पत्र

सामान्य शपथ पत्र (एफ़िडेविट)

आय, निवास, जन्मतिथि या किसी बात की घोषणा

उदाहरण की जानकारी भरी है। अपनी जानकारी से बदलिए।

यहाँ स्टांप पेपर / ई-स्टांप का हिस्सा रहेगा
(ऊपर का हिस्सा ख़ाली छोड़कर स्टांप पेपर पर छापें)

शपथ पत्र

(छात्रवृत्ति आवेदन हेतु)

मैं, रमेश कुमार, पुत्र स्व. सुरेश प्रसाद, उम्र लगभग 34 वर्ष, पेशा निजी व्यवसाय, निवासी मकान सं. 12, लालपुर, थाना लालपुर, ज़िला रांची, झारखंड – 834001, आधार संख्या XXXX XXXX 4521, सत्यनिष्ठा से शपथपूर्वक निम्नलिखित बयान करता हूँ:

  1. यह कि मैं उपरोक्त पते का स्थायी निवासी एवं भारत का नागरिक हूँ।
  2. यह कि मेरी वार्षिक आय सभी स्रोतों से ₹1,80,000 (एक लाख अस्सी हज़ार रुपये) है।
  3. यह कि मेरे परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं है।
  4. यह कि मैं उपरोक्त पते पर पिछले 10 वर्षों से स्थायी रूप से रह रहा हूँ।
  5. यह कि यह शपथ पत्र छात्रवृत्ति आवेदन हेतु दिया जा रहा है तथा इसका उपयोग किसी अन्य उद्देश्य से नहीं किया जाएगा।
  6. यह कि इस शपथ पत्र में दिए गए सभी तथ्य मेरी जानकारी एवं विश्वास के अनुसार सत्य एवं सही हैं।
  7. यह कि यदि भविष्य में इसका कोई तथ्य असत्य पाया जाता है तो उसके लिए मैं स्वयं क़ानूनी रूप से ज़िम्मेदार रहूँगा।
.
अभिसाक्षी
(रमेश कुमार)

सत्यापन

मैं, उपरोक्त अभिसाक्षी, सत्यापित करता हूँ कि इस शपथ पत्र की कंडिका 1 से 7 तक के तथ्य मेरी व्यक्तिगत जानकारी एवं विश्वास में सत्य एवं सही हैं। इसमें कुछ भी छुपाया नहीं गया है और न ही कुछ असत्य कहा गया है।

आज दिनांक 23-10-2026 को रांची में सत्यापित किया।

.
अभिसाक्षी
नोटरी / शपथ आयुक्त के समक्ष पहचान कर शपथ ली गई
(मुहर एवं हस्ताक्षर)

₹10/₹50 के स्टांप पेपर पर छपवाकर नोटरी या शपथ आयुक्त से सत्यापित कराइए।

मुफ़्त टूलफ़ोटो से PDF
खोलिए

ये पत्र भी