बकाया भुगतान का स्मरण पत्र (विनम्र / सख़्त)
ख़रीदार, ग्राहक या पार्टी पैसा नहीं दे रहा हो, नोटिस से पहले
उदाहरण की जानकारी भरी है। अपनी जानकारी से बदलिए।
दिनांक: 13-11-2026
सेवा में,
श्री विजय शंकर
मीना बाज़ार, मोतिहारी
विषय: बकाया भुगतान का स्मरण
महोदय/महोदया,
आशा है आप सकुशल होंगे। यह याद दिलाना था कि आपके मकान (प्लॉट नं. 12, बेलबनवा) के निर्माण का दूसरा रनिंग बिल के ₹2,40,000 (रुपये दो लाख चालीस हज़ार मात्र) दिनांक 30-09-2026 तक देय थे, जो अभी बाक़ी हैं।
कृपया यह राशि 7 दिन के अंदर भेजने की कृपा करें। अगर भुगतान हो चुका है तो विवरण भेज दें, ताकि हम अपना रिकॉर्ड ठीक कर सकें।
सधन्यवाद।
भवदीय,
(हस्ताक्षर)
मिश्रा कंस्ट्रक्शन, प्रो. राकेश मिश्रा
बलुआ टाल, मोतिहारी
पहले विनम्र पत्र भेजें; जवाब न आए तो सख़्त पत्र, फिर क़ानूनी नोटिस। रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट से भेजें और रसीद रखें।
मुफ़्त टूलफ़ोटो से PDF
खोलिए