रिफ़ंड और कैंसिलेशन नीति
अंतिम अपडेट: 23-10-2026
हम चाहते हैं कि आप भरोसे के साथ ख़रीदें। नियम सीधे हैं:
रिफ़ंड
- भुगतान के 24 घंटे के अंदर फ़ाइल न मिले तो पूरा पैसा वापस।
- हमारी ओर से ऑर्डर रद्द होने पर (जैसे मुहर नियमों के कारण) पूरा पैसा वापस।
- फ़ाइल मिलने के बाद पैसा वापस नहीं होता, क्योंकि यह आपके नाम से बना डिजिटल उत्पाद है।
मुफ़्त बदलाव
- लोगो और कंपनी प्रोफ़ाइल: फ़ाइल मिलने के 7 दिन के अंदर 2 बार बदलाव मुफ़्त।
- तुरंत डाउनलोड वाले प्रोडक्ट: ख़रीदने से पहले नमूना ध्यान से देखिए। फिर भी स्पेलिंग की ग़लती रह जाए तो 7 दिन के अंदर लिखिए, एक बार मुफ़्त सुधार देंगे।
कैंसिलेशन
- तुरंत डाउनलोड वाले प्रोडक्ट भुगतान के साथ ही दे दिए जाते हैं, इसलिए उन्हें रद्द नहीं किया जा सकता।
- लोगो और कंपनी प्रोफ़ाइल: काम शुरू होने से पहले (भुगतान के 1 घंटे के अंदर) रद्द करने पर पूरा पैसा वापस।
पैसा कैसे और कब
रिफ़ंड उसी खाते/UPI में जाता है जिससे भुगतान हुआ था, 5–7 कार्य दिवसों में। रिफ़ंड के लिए ऑर्डर नंबर के साथ info@muhar.in पर लिखिए।