सवाल-जवाब
सबसे ज़्यादा पूछे जाने वाले सवाल।
पत्र और टूल सच में मुफ़्त हैं? कोई लिमिट?
हाँ, पूरी तरह मुफ़्त और कोई लिमिट नहीं। सब कुछ आपके ब्राउज़र में चलता है, इसलिए हमें सर्वर का ख़र्च नहीं आता और आपको इंतज़ार नहीं करना पड़ता।
मेरी फ़ाइल सुरक्षित है?
हाँ। PDF और फ़ोटो आपके डिवाइस में ही बदलते हैं, कहीं अपलोड नहीं होते।
PDF एडिटर से पुराना टेक्स्ट बदल सकते हैं?
हाँ, किसी भी शब्द पर टैप कीजिए। स्कैन की हुई PDF में "सफ़ेदी" से पुराना हिस्सा ढककर नया लिखिए।
मुहर की फ़ाइल कितनी देर में मिलेगी?
भुगतान के तुरंत बाद, उसी पेज पर डाउनलोड। लोगो और कंपनी प्रोफ़ाइल 24 घंटे में।
क्या डिजिटल मुहर DSC है?
नहीं। यह मुहर और हस्ताक्षर की साफ़ फ़ोटो (PNG) है। GeM, MCA या इनकम टैक्स जहाँ DSC ज़रूरी है, वहाँ अलग से DSC लेना होगा।
ग़लती हो गई तो?
ख़रीदने से पहले नमूना देखिए। फिर भी स्पेलिंग की ग़लती रह जाए तो 7 दिन के अंदर लिखिए, एक बार मुफ़्त सुधार। लोगो और प्रोफ़ाइल में 2 बार बदलाव मुफ़्त।
टेंडर डेस्क के फ़ॉर्मेट अंग्रेज़ी में क्यों हैं?
ज़्यादातर विभाग टेंडर दस्तावेज़ अंग्रेज़ी में माँगते हैं। अगर बिड में अपना फ़ॉर्मेट दिया हो, तो उसी को प्राथमिकता दीजिए।
और सवाल? info@muhar.in