MUHAR.inकाग़ज़ का हर काम, एक जगह
सभी पत्र

प्राधिकार पत्र (ऑथराइज़ेशन लेटर)

बैंक या दफ़्तर का काम किसी और से कराने के लिए

उदाहरण की जानकारी भरी है। अपनी जानकारी से बदलिए।

दिनांक: 24-10-2026

सेवा में,
शाखा प्रबंधक
भारतीय स्टेट बैंक
हरमू शाखा, रांची

विषय: प्राधिकार पत्र।

महोदय/महोदया,

मैं मनोज प्रसाद, खाता/संदर्भ संख्या XXXXXXX4521, अस्वस्थ होने के कारण स्वयं उपस्थित होने में असमर्थ हूँ। अतः मैं निम्नलिखित व्यक्ति को बैंक पासबुक अपडेट कराने एवं नई चेकबुक प्राप्त करने हेतु अधिकृत करता हूँ:

अधिकृत व्यक्ति का नामराहुल प्रसाद
मुझसे संबंधपुत्र
पहचान पत्रआधार कार्ड, अंतिम 4 अंक 7812
अधिकृत व्यक्ति के हस्ताक्षर

उनके द्वारा इस कार्य हेतु किया गया हर काम मेरे द्वारा किया गया माना जाए। उनके हस्ताक्षर ऊपर मेरे द्वारा सत्यापित हैं। यह प्राधिकार केवल उपरोक्त कार्य के लिए है।

सधन्यवाद।

भवदीय,

(हस्ताक्षर)
मनोज प्रसाद
खाता/संदर्भ सं.: XXXXXXX4521

संलग्नक:

  1. मेरे पहचान पत्र की स्व-प्रमाणित कॉपी
  2. अधिकृत व्यक्ति के पहचान पत्र की स्व-प्रमाणित कॉपी

अधिकृत व्यक्ति अपना असली पहचान पत्र साथ ले जाए। दोनों के हस्ताक्षर ज़रूरी हैं।

मुफ़्त टूलPDF जोड़ें
खोलिए

ये पत्र भी