100% मुफ़्त टूल · बिना साइन-अप · फ़ाइल आपके फ़ोन मेंमुफ़्त टूल · बिना साइन-अप अपनी फ़र्म की डिजिटल मुहर ₹49 से →
muhar.inकाग़ज़ का हर काम, एक जगह
सभी पत्र

सूचना का अधिकार (RTI) आवेदन

किसी भी सरकारी दफ़्तर से जानकारी माँगने के लिए

उदाहरण की जानकारी भरी है। अपनी जानकारी से बदलिए।

सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005

धारा 6(1) के अंतर्गत सूचना प्राप्त करने हेतु आवेदन

सेवा में,
लोक सूचना पदाधिकारी
कार्यालय अंचल अधिकारी
कांके अंचल, रांची

1. आवेदक का नामप्रमोद कुमार
2. पिता का नामश्री रामदेव साहू
3. पत्राचार का पताग्राम पिठोरिया, थाना कांके, ज़िला रांची – 834006
4. मोबाइल98XXXXXX90
5. सूचना की अवधि01-01-2026 से आज तक
6. आवेदन शुल्क₹10 का पोस्टल ऑर्डर संलग्न
7. क्या आवेदक BPL है?नहीं

8. माँगी गई सूचना का विवरण:

  1. मेरे दाखिल-ख़ारिज वाद संख्या XX/2026 की वर्तमान स्थिति क्या है?
  2. इस आवेदन पर अब तक हुई कार्रवाई की नोटशीट की प्रमाणित प्रति दें।
  3. आवेदन किस अधिकारी के पास कितने दिनों से लंबित है?

मैं घोषणा करता हूँ कि मैं भारत का नागरिक हूँ। माँगी गई सूचना यदि आपके कार्यालय से संबंधित न हो, तो अधिनियम की धारा 6(3) के अंतर्गत इसे 5 दिनों के भीतर संबंधित लोक प्राधिकार को हस्तांतरित कर मुझे सूचित करने की कृपा करें। सूचना की प्रतियों का शुल्क बताया जाए, जिसे मैं जमा कर दूँगा।

स्थान: रांची
दिनांक: 23-10-2026
आवेदक के हस्ताक्षर
प्रमोद कुमार

₹10 का पोस्टल ऑर्डर/शुल्क लगाइए (BPL कार्डधारी को छूट)। रजिस्टर्ड डाक से भेजिए और रसीद सँभालकर रखिए। 30 दिन में जवाब न मिले तो प्रथम अपील कर सकते हैं।

मुफ़्त टूलतारीख़ों के बीच दिन
खोलिए

ये पत्र भी