100% मुफ़्त टूल · बिना साइन-अप · फ़ाइल आपके फ़ोन मेंमुफ़्त टूल · बिना साइन-अप अपनी फ़र्म की डिजिटल मुहर ₹49 से →
muhar.inकाग़ज़ का हर काम, एक जगह
सभी पत्र

दफ़्तर से छुट्टी का आवेदन

आकस्मिक, अर्जित या चिकित्सा अवकाश

उदाहरण की जानकारी भरी है। अपनी जानकारी से बदलिए।

दिनांक: 23-10-2026

सेवा में,
प्रबंधक (मानव संसाधन)
एबीसी इंडस्ट्रीज़ प्रा. लि.
आदित्यपुर, जमशेदपुर

विषय: 3 दिनों के आकस्मिक अवकाश हेतु आवेदन।

महोदय/महोदया,

सविनय निवेदन है कि मैं विकास कुमार, लेखा सहायक (कर्मचारी संख्या EMP-1042), छोटे भाई के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए दफ़्तर से अवकाश चाहता हूँ। विवरण इस प्रकार है:

अवकाश का प्रकारआकस्मिक अवकाश
अवधि02-11-2026 से 04-11-2026
कुल दिन3
मेरा काम सँभालेंगेश्री राकेश वर्मा (लेखा सहायक)
अवकाश में संपर्क98XXXXXX78

मैंने अपने लंबित काम पूरे कर लिए हैं और बाक़ी काम श्री राकेश वर्मा (लेखा सहायक) को समझा दिया है, ताकि मेरी अनुपस्थिति में काम न रुके। ज़रूरत होने पर मैं फ़ोन पर उपलब्ध रहूँगा।

अतः आपसे निवेदन है कि मुझे उपरोक्त अवधि का अवकाश स्वीकृत करने की कृपा करें।

सधन्यवाद।

भवदीय,

(हस्ताक्षर)
विकास कुमार
लेखा सहायक
कर्मचारी सं.: EMP-1042

काम सौंपने वाले साथी का नाम ज़रूर लिखिए, इससे छुट्टी जल्दी मंज़ूर होती है।

मुफ़्त टूलतारीख़ों के बीच दिन
खोलिए

ये पत्र भी